लूथरा कॉलोनी में 7.70 लाख से बनाई जा रही सड़क
पहाड़ी गेट स्थित लूथरा कॉलोनी की नुहार बदलने के लिए चेयरमैन कस्तूरी लाल सेठ ने सड़क चौड़ी करने का उद्घाटन किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 05:11 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 05:11 PM (IST)
संवाद सूत्र, बटाला : पहाड़ी गेट स्थित लूथरा कॉलोनी की नुहार बदलने के लिए चेयरमैन कस्तूरी लाल सेठ ने सड़क चौड़ी करने का उद्घाटन किया। लूथरा कॉलोनी में बनाए जाने वाली सड़क की लंबाई 600 फुट और चौड़ाई 14 फुट होगी। सड़क पर बढि़या सामग्री डालकर उस पर टाइलें लगाई जाएंगी। इस पर 7.70 लाख रुपये खर्च होंगे। बता दें कि लूथरा कॉलीन की सड़क से टूटी थी। यह सड़क नगर सुधार कमेटी के अधीन थी। लंबे समय से नगर सुधार ट्रस्ट बटाला के चेयरमैन पद पर कोई नहीं था, इसलिए काम अटक गया। नए चेयरमैन कस्तूरी लाल सेठ ने अपनी पहली बैठक में सड़क निर्माण के लिए फंड पास कराए। इस सड़क को दो माह के भीतर बनाया जाएगा। इस अवसर पर नरेश लूथरा, सुखदीप सिंह, तेजा, बोधराज आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें