Move to Jagran APP

महर्षि दयानंद के बताए मार्ग पर चलना चाहिए : प्रभु शास्त्री

आर्य समाज मंदिर में साप्ताहिक सत्संग समाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Jun 2021 06:27 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jun 2021 06:27 PM (IST)
महर्षि दयानंद के बताए मार्ग पर चलना चाहिए : प्रभु शास्त्री
महर्षि दयानंद के बताए मार्ग पर चलना चाहिए : प्रभु शास्त्री

संवाद सूत्र, दीनानगर : आर्य समाज मंदिर में साप्ताहिक सत्संग समाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए किया गया। इसकी अध्यक्षता समाज के प्रधान प्रेम भारत ने की। मुख्य वक्ता के तौर पर दयानंद मठ से प्रभु शास्त्री शामिल हुए।

loksabha election banner

सत्संग का शुभारंभ हवन यज्ञ से किया गया। इसके बाद सत्यार्थ प्रकाश का पाठ किया गया। संगम जी द्वारा ईश्वरीय भक्ति भजन प्रस्तुत कर उपस्थित आर्य बंधुओं को मंत्रमुग्ध किया। मुख्य वक्ता प्रभु शास्त्री ने कहा की आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद जी ने समाज के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। हमें भी चाहिए कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करें और महर्षि दयानंद जी द्वारा बताए मार्ग पर चल कर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। अंत में शांति पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर आर्य समाज के महामंत्री अरुण देव विज, कोषाध्यक्ष राजेश महाजन, उपाध्यक्ष ईश्वर भल्ला, वीपी ओहरी, सुभाष महाजन, विनय महाजन, रघुनाथ शास्त्री, सुधांशु पुष्प के अलावा दयानंद मठ के ब्रह्मचारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.