हमला करके तीन लोगों को किया घायल
थाने के गांव राएपुर में घर में घुसकर हमलावरों ने एक व्यक्ति पर हमला बोल दिया।
संवाद सूत्र, बहरामपुर : थाने के गांव राएपुर में घर में घुसकर हमलावरों ने एक व्यक्ति पर हमला बोल दिया। जब उसे छुड़ाने के लिए दो व्यक्ति आगे आए तो हमलावरों ने उन्हें भी घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। इस मामले पुलिस ने पांच ज्ञात व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दलजीत सिंह निवासी राएपुर ने बताया कि वह अपने घर में खाना खा रहा था। रात पौने दस बजे जसवीर सिंह निवासी राएपुर, जगदीप सिंह निवासी जोईयां, विन्नी निवासी बहरामपुर, निशांत निवासी दोदवां, बादशाह निवासी अवांखा अपने पांच अज्ञात साथियों के साथ उनके गेट को धक्का मारकर अंदर घुस आए। उन्होंने आते ही हथियारों से हमला करके उसे घायल कर दिया। जब उसके ताऊ का लड़का व पड़ोसी छुड़ाने के लिए आगे आए तो हमलावरों ने उन्हें भी घायल कर दिया।