मंडलशाला में भी चलाया सदस्यता अभियान
मंडलशाला में भाजपा के मंडल प्रधान पूर्ण चंद की अध्यक्षता में मेंबरशिप अभियान चलाया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Aug 2019 06:14 PM (IST)Updated: Thu, 22 Aug 2019 06:14 PM (IST)
संवाद सहयोगी, दीनानगर : मंडलशाला में भाजपा के मंडल प्रधान पूर्ण चंद की अध्यक्षता में मेंबरशिप अभियान चलाया गया। इस दौरान पूर्व हल्का इंचार्ज भाजपा बीडी धुप्पड़ पहुंचे। सर्वप्रथम लोगों को भाजपा की ओर से जनहित योजनाओं संबंधी जानकारी दी गई। इसके बाद धुप्पड़ ने लोगों को बताया कि देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान मात्र 70 दिनों में ही देश को तीन बड़ी उपलब्धियां दिला चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान में लोगों का भारी समर्थन देखने को मिल रहा है। इस मौके पर क्षेत्र के भाजपाई मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें