राज्य के लोग कैप्टन सरकार की नीतियों से संतुष्ट : मंत्री बाजवा
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की अध्यक्षता में पंजाब सरकार की तरफ से किए जा रहे विकास कार्यो से राज्य के लोग पूरी तरह संतुष्ट हैं।
संवाद सहयोगी, किला लाल सिंह : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की अध्यक्षता में पंजाब सरकार की तरफ से किए जा रहे विकास कार्यो से राज्य के लोग पूरी तरह संतुष्ट हैं। कांग्रेस पार्टी की नीतियों से खुश होकर दूसरी पार्टियों से संबंधित वर्कर अब बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। यह दावा मंत्री तृप्त राजिदर सिंह बाजवा ने गांव बल्ल में अकाली दल पार्टी छोड़कर आए आठ परिवारों को कांग्रेस पार्टी में शामिल करवाते समय अपने संबोधन के दौरान किया। ये सभी परिवार कांग्रेस नेता बलदेव सिंह के प्रयासों से कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।
मंत्री बाजवा ने नए सदस्यों का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनको पार्टी में बनता पूरा मान सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिदर सिंह ने हमेशा ही पंजाब के हितों की रक्षा करते हुए पंजाब को योग्य अगवाई दी है। कैप्टन सरकार की तरफ से गत चार सालों के दौरान राज्य का रिकार्ड विकास करवाया गया और गांवों को भी शहरों वाली सुविधाएं भी दी गई हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में छप्पड़ों का नवीनीकरण करते गंदे पानी का निकास का पक्का हल किया गया है। मंत्री बाजवा ने कहा कि कैप्टन सरकार की नीतियों से पंजाब के लोग पूरी तरह से संतुष्ट हैं तथा आने वाले 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से शानदार जीत हासिल करके पंजाब वासियों की सेवा निभाएगी। इस मौके बलदेव सिंह, कश्मीर सिंह, सूरता सिंह, जसविदर सिंह फौजी, सुच्चा सिंह, हरविदर सिंह, सुखदेव सिंह, पलविदर सिंह, डाक्टर लाडा सिंह, वस्सन सिंह, हरविदर सिंह, गुरदीप सिंह, सुरजीत सिंह, सुच्चा सिंह, लाली सिंह, पंच हरदीप सिंह आदि उपस्थित थे।