खाना खाने के बाद खेतों में आराम कर रहा था मजदूर, मानसिक रोगी ने कस्सी से वारकर मार डाला
मानसिक रोगी ने खेतों में काम करने वाले मजदूर का कस्सी से कत्ल कर दिया। कत्ल की वारदात शानिवार बाद दोपहर 3-4 बजे की है। बटाला के नजदीकी गांव घसीटपुट में स्थित खेत में यह वारदात हुइ। मरने वाले की पहचान बोहली इंद्र सिंह निवासी जार्ज मसीह के तौर पर हुइ जबकि मारने वाले की पहचान दीपक कुमार पीछे से बिहार का रहने वाला के तौर हुइ। वारदात के दौरान मजदूर खाना खाने के उपरांत जमीन पर आराम कर रहा था। मानसिक रोगी ने पास में पड़ी कस्सी से मजदू
जागरण संवाददाता, बटाला : नजदीकी गांव घसीटपुट के खेतों में खाना खाने के बाद आराम कर रहे मजदूर की मानसिक रोगी ने कस्सी मारकर हत्या कर दी। कत्ल की वारदात शानिवार बाद दोपहर 3-4 बजे की है। वह किसान संतोख सिंह के खेतों में धान की फसल की रोपाई का काम कर रहा था।
मृतक की पहचान बोहली इंद्र सिंह निवासी जार्ज मसीह के तौर पर हुई। आरोपित की पहचान दीपक कुमार जोकि बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है, के तौर हुई। आरोपित मानसिक रोगी को पकड़ लिया गया है।
थाना सदर के प्रभारी एसएचओ सुखराज सिंह ने शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल बटाला के मोर्चरी में रखवा दिया है। हत्या की जानकारी मृतक के परिजनों को पुलिस ने दे दी है।
शव के पास हंस रहा था कातिल : थाना सदर प्रभारी सुखराज सिंह ने बताया कि यह हत्या किसी झगड़े या रंजिश के कारण नहीं हुई। हत्यारोपित मानसिक रोगी था। वह शव के पास बैठकर पछतावा करने की बजाय जोर-जोर से हंस रहा था। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह अपने कई नाम बताने लगा। जब उससे सख्ती से पेश आया गया तो उसने अपना नाम दीपक बताया। फिलहाल पुलिस परिवार के आने का इंतजार कर रही है। परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाइ की जाएगी।