Move to Jagran APP

बटाला में सफाई कर्मचारी धरना खत्म कर काम पर लौटे

पिछले लगभग एक माह से कूड़े के ढेरों से परेशान शहर वासियों ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद राहत की सांस ली है। शुक्रवार को पहले नवनियुक्त मेयर सुखदीप सिंह तेजा सीनियर डिप्टी मेयर सुनील कुमार सरीन सहित कांग्रेस के पार्षदों ने फ्रंट फुट पर आते हुए अपने वार्डो में सफाई करवाने का कार्य प्रारंभ कर दिया था। इसी बीच दोनों पदाधिकारियों ने अपने स्तर पर सफाई कर्मचारियों के नेताओं से भी बातचीत की। उन्हें शहर की बदहाल हो चुकी स्थिति से अवगत कराया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 05:01 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 05:01 PM (IST)
बटाला में सफाई कर्मचारी धरना खत्म कर काम पर लौटे
बटाला में सफाई कर्मचारी धरना खत्म कर काम पर लौटे

संवाद सूत्र, बटाला : पिछले लगभग एक माह से कूड़े के ढेरों से परेशान शहर वासियों ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद राहत की सांस ली है। शुक्रवार को पहले नवनियुक्त मेयर सुखदीप सिंह तेजा, सीनियर डिप्टी मेयर सुनील कुमार सरीन सहित कांग्रेस के पार्षदों ने फ्रंट फुट पर आते हुए अपने वार्डो में सफाई करवाने का कार्य प्रारंभ कर दिया था। इसी बीच दोनों पदाधिकारियों ने अपने स्तर पर सफाई कर्मचारियों के नेताओं से भी बातचीत की। उन्हें शहर की बदहाल हो चुकी स्थिति से अवगत कराया।

loksabha election banner

परिस्थितियों की गंभीरता को देखते हुए सफाई कर्मचारियों के नेताओं ने भी काम पर लौटने का निर्णय लिया। इसके बाद गांधी कैंप से कूड़ा उठाने की शुरुआत की गई। यूनियन के प्रधान विक्की कल्याण ने कहाकि सफाई सेवकों की तरफ से धरना खत्म कर दिया गया है। यह फैसला इसलिए किया गया है क्योंकि शहर में कूड़ा न उठने के कारण हालत खराब हो गए थे। शहर वासी काफी परेशान हो गया। इसके चलते सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी। हालांकि इससे पहले गुरुवार प्रात ही कांग्रेसी सीनियर पार्षद संजीव कुमार शर्मा ने अपने वार्ड मुर्गी मोहल्ला में सफाई करवाने का काम शुरू करवा दिया था। उसके बाद वीरवार देर शाम मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर सहित कांग्रेसी पार्षदों तथा सफाई कर्मचारियों की टीम ने तेज आंधी और तूफान के बावजूद नेहरू गेट और चकरी बाजार में सफाई करने का मोर्चा संभाला, जो देर रात तक जारी रहा। यहां पार्षद सुखदीप सिंह बाजवा, चंद्रमोहन विज, संजीव कुमार, शाहजी हैप्पी गुप्ता, हरपाल सिंह, गुरप्रीत, विपिन कुमार, गोपाल मंगा, टीनू कल्याण तथा निशान उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.