Move to Jagran APP

पश्चिम बंगाल में हुई हिसा से शर्म से झुका सिर : कुंडल

भाजपा एससी मोर्चा के जिला प्रधान यशपाल कुंडल ने बताया कि हम पंजाब के शांति पसंद और कानून के पाबंद नागरिक हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 06:59 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 06:59 PM (IST)
पश्चिम बंगाल में हुई हिसा से शर्म से झुका सिर : कुंडल

संवाद सहयोगी, दीनानगर :

loksabha election banner

श्री गुरु रविदास सभा गुरदासपुर की ओर से गांव कोठे लोहगढ़ में एक बैठक की गई। जिसमें भाजपा एससी मोर्चा के जिला प्रधान यशपाल कुंडल ने बताया कि हम पंजाब के शांति पसंद और कानून के पाबंद नागरिक हैं। लेकिन भारत के राज्य पश्चिमी बंगाल में हुई विधानसभा चुनाव से बाद विजेता पक्ष की ओर से सता का दुरुपयोग करते हुए राजनीतिक तौर पर विरोध करने वाले नागरिकों को हिसा व आगजनी का शिकार बनाने की घटना की गई है।

भारतीय गणराज्य संविधान द्वारा प्राप्त मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के साहस बदले पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी के नेताओं द्वारा की गई हिसा के शिकार हुए लोगों को देखकर हमारा सिर शर्म से झुक जाता है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद बेलगाम हिसा में अब तक 23 लोगों की हत्या, चार दुष्कर्म, 39 महिलाओं को दुष्कर्म की धमकियां और प्रयास करने के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। कुल मिलाकर विरोधी पक्ष के कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर हमला करने की 2157 घटनाओं की पुष्टि हो चुकी है। लगभग 6779 लोग 191 शरणार्थी स्थानों पर रह रहे हैं।

कुंडल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के 692 कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी दी गई है। 3886 स्थानों पर चल रहे अचल संपत्ति को ध्वस्त किया गया है। लगभग 1800 के करीब लोगों ने राज्य में से भागकर पड़ोसी राज्य आसाम में शरण ली है। तीन हजार गांव के 70 हजार लोग हिसा का शिकार हुए हैं। कई अन्य घटनाएं हैं जो हर बीते दिन प्रकाश में आ रहे हैं। हिसा का शिकार हुए अधिकतर लोग सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित है। अब तक सामने आए हत्याओं के मामलों में 11 अनुसूचित जाति, एक अनुसूचित जनजाति से संबंधित की महिलाएं हत्या का शिकार हुई है। कुंडल ने कहा कि हम पंजाब के अमन व कानून पसंद नागरिक इस हिसा की निदा करते हैं। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ताकि सबका विश्वास लोकतंत्र व संविधान में बहाल हो सकें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.