बैंक मैनेजर ने पुलिस कर्मचारियों को मास्क व हेड कवर बांटे
पंजाब एंड सिध बैंक सिनेमा चौक बटाला के सीनियर मैनेजर सरबजीत सिंह व उनके स्टाफ ने सिनेमा चौंक पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को माक्स और हेड कवर बांटे।
By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 04:35 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 04:35 PM (IST)
संस, बटाला : पंजाब एंड सिध बैंक सिनेमा चौक बटाला के सीनियर मैनेजर सरबजीत सिंह व उनके स्टाफ ने सिनेमा चौंक पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को माक्स और हेड कवर बांटे। बैंक मैनेजर सरबजीत सिंह ने बताया कि लोग अपने घरों से बाहर निकलने के समय मास्क जरूर पहनें और बाजारों में शारीरिक दूरी का खास ध्यान रखें। इस मौके पर एएसआइ यशपाल सिंह, हेड कांस्टेबल गुरिदर सिंह व अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें