विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दस से शुरू होगा अखंड पाठ साहिब, संगत के रहने, लंगर और पार्किग के प्रबंध किए जाएंगे

By JagranEdited By:
Published: Sat, 06 Nov 2021 05:06 PM (IST)

नवमीं और दसवीं का सालाना जोड़ मेला साहिब श्री गुरु नानक देव जी की चरण छोह प्राप्त धरती गुरुद्वारा श्री ...और पढ़ें

दस से शुरू होगा अखंड पाठ साहिब, संगत के रहने, लंगर और पार्किग के प्रबंध किए जाएंगे
दस से शुरू होगा अखंड पाठ साहिब, संगत के रहने, लंगर और पार्किग के प्रबंध किए जाएंगे

संवाद सहयोगी, बटाला : नवमीं और दसवीं का सालाना जोड़ मेला साहिब श्री गुरु नानक देव जी की चरण छोह प्राप्त धरती गुरुद्वारा श्री अच्चल साहिब में 12 और 13 नवंबर को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रधान बीबी जगीर कौर की अगुवाई में समूह नानक नाम लेवा संगत के सहयोग से श्रद्धा व उत्साह से मनाया जा रहा है। इस संबंध में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मेंबर गुरनाम सिंह जस्सल और गुरुद्वारा श्री अच्चल साहिब के मैनेजर बलजीत सिंह बुट्टर ने बताया कि सालाना जोड़ मेले के संबंध में दस नवंबर से श्री अखंड पाठ साहिब आरम्भ किए जाएंगे, जिनकी संपूर्णता 12 नवंबर को होगी। इसके बाद महान गुरमति समागम आयोजित किया जाएगा, जिसमें पंथ प्रसिद्ध रागी, ढाडी, प्रचारक, कविशरी, विद्वान और महान पंथक शख्सियतें संगत को गुरमति के साथ जोड़ेंगी।

सालाना जोड़ मेले को लेकर तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही हैं। संगत की आमद के चलते संगत के रहने, लंगर, पार्किग के योग्य प्रबंध किए जा रहे हैं। एसजीपीसी मेंबर गुरनाम सिंह जस्सल ने पुलिस और सिविल प्रशासन को अपील की कि सालाना जोड़ मेले को मुख्य रखते हुए सफाई, लाइट और सुरक्षा के योग्य प्रबंध किए जाएं, ताकि सालाना जोड़ मेले के मौके शामिल होने वाली संगत को किसी प्रकार की मुश्किल पेश ना आए। सेहत विभाग द्वारा जारी की गई सावधानियों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर बलजीत सिंह बुट्टर मैनेजर गुरुद्वारा श्री अच्चल साहिब, हरविदर सिंह रुपोवाली मैनेजर गुरुद्वारा श्री कंध साहिब, दविदर सिंह लाली बाजवा मैनेजर गुरुद्वारा श्री सतकरतारियां साहिब, कंवलप्रीत सिंह, भाई नानक सिंह, ग्रंथी जतिदरपाल सिंह, गुलबाग सिंह, धनराज सिंह, मुख्तार सिंह ग्रंथी, दीदार सिंह, अमरजीत सिंह आदि मौजूद थे।