Move to Jagran APP

पंथक नेता बाजवा ने साथियों समेत थामा ढींडसा का दामन

संवाद सहयोगी बटाला गांव धुपसड़ी के गुरुद्वारा साहिब में आयोजित एक समारोह के दौरान क्षेत्र के पंथक नेता गुरिदर सिंह बाजवा ने सुखदेव सिंह ढींडसा के नेतृत्व में अकाली दल (लोकतांत्रिक) का दामन थामा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 08:01 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 06:14 AM (IST)
पंथक नेता बाजवा ने साथियों समेत थामा ढींडसा का दामन
पंथक नेता बाजवा ने साथियों समेत थामा ढींडसा का दामन

संवाद सहयोगी, बटाला

loksabha election banner

गांव धुपसड़ी के गुरुद्वारा साहिब में आयोजित एक समारोह के दौरान, क्षेत्र के पंथक नेता गुरिदर सिंह बाजवा ने सुखदेव सिंह ढींडसा के नेतृत्व में अकाली दल (लोकतांत्रिक) का दामन थामा। गुरिदर सिंह बाजवा, जो गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के खुले मार्ग के लिए डेढ़ दशक से अधिक समय से जत्थेदार कुलदीप सिंह वडाला के साथ लड़ रहे हैं। बाजवा के साथ शामिल होने वालों में करतारपुर रवि दर्शन संस्था के पदाधिकारी और अन्य लोग सुखदेव सिंह धालीवाल, बाबा गुरमेज सिंह डबनवाल, अजायब सिंह देओल, हरभजन सिंह रतरवा, निर्मल सिंह सागरपुर, अमरीक सिंह खैरा, सुरिदर सिंह चहल, कश्मीर सिंह कुशाल, सुखजिदर सिंह दीनानगर, बलकार

सिंह वालिया, बूटा सिंह रनसिया, सुखबीर सिंह कोहली भी शामिल थे।

अकाली दल डेमोक्रेटिक अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा ने वह पंजाब और पंथ की बेहतरी के लिए काम करते रहेंगे। आज पंजाब काफी तनाव में है। जब से शिरोमणि अकाली दल की बागडोर सुखबीर सिंह बादल के हाथों में आई है, तब से लोकतांत्रिक ढांचे का गला घोंट दिया गया है और अकाली दल का पतन शुरू हो गया है। पूर्व विधायक जौहर सिंह, युवा अध्यक्ष जगरूप सिंह सेखवान, गुरसेवक सिंह हरपालपुर, मंजीत सिंह भोमा, सरबजीत सिंह जम्मू, सतनाम सिंह काहलों, सतनाम सिंह सरवाली आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.