केंद्रीय विद्यालय डीबीएन शिकार में मनाया शिक्षक दिवस
केंद्रीय विद्यालय शिकार में वीरवार को शिक्षक दिवस मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 04:27 PM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 04:27 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कलानौर : केंद्रीय विद्यालय शिकार में वीरवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। शिक्षक दिवस का शुभारंभ डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद शिष्य शिक्षकों ने सभी गुरुजनों का सम्मान किया। शिष्य शिक्षकों ने कक्षाओं में अध्यापन करवाया। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिक्षकों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। बच्चों ने शिक्षक दिवस पर अपने अध्यापकों से आशीर्वाद लेकर जीवन में अनुशासन के साथ सच्चाई के मार्ग पर चलने का प्राण किया। अनुज कुमार छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में उन्नति के शिखर पर पहुंचने के लिए शिक्षक का आशीर्वाद अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें