बच्चों ने प्लास्टिक का बहिष्कार करने का लिया प्रण
डॉ. दौलतराम भल्ला डीएवी सेनेटरी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अनीता मेहरा के दिशा निर्देशों में रैली का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 06:31 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 06:31 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बटाला : डॉ. दौलतराम भल्ला डीएवी सेनेटरी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अनीता मेहरा के दिशा निर्देशों में रैली का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा तीसरी, चौथी और पांचवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सुबह प्रार्थना सभा में प्लास्टिक बहिष्कार के नारे लगाए गए व प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की शपथ ली गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस आह्वान को सफल बनाने में अपने योगदान की शपथ ली गई। इस मौके पर सुखदेव राज, अमर ज्योति, हरजीत, नवनीत, सुनीता, किरण लता, हरजोत, रितु कंसरा, रूपा ,पलक व अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें