विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Batala Breaking News: अपनी ही सर्विस पिस्टल से ट्रैफिक पुलिस के एसआई को लगी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Sat, 04 Feb 2023 07:00 PM (IST)

शनिवार को शाम लगभग चार बजे ट्रैफिक पुलिस एसआई हरजीत सिंह पुलिस लाइन बटाला में अपनी सर्विस पिस्टल की सफाई ...और पढ़ें

ट्रैफिक पुलिस के एसआई हरजीत सिंह अपनी ही सर्विस पिस्टल से गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया
ट्रैफिक पुलिस के एसआई हरजीत सिंह अपनी ही सर्विस पिस्टल से गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया

बटाला,संवाद सहयोगी। ट्रैफिक पुलिस के एसआई हरजीत सिंह अपनी ही सर्विस पिस्टल से गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों की तरफ से घायल हरजीत सिंह को बटाला के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें  Tarntaran News: केंद्रीय जेल से दो मोबाइल फोन बरामद, तीन कैदियों पर केस दर्ज

पिस्टल की सफाई करते वक्त चली गोली

बता दें कि शनिवार को शाम लगभग चार बजे ट्रैफिक पुलिस एसआई हरजीत सिंह पुलिस लाइन बटाला में अपनी सर्विस पिस्टल की सफाई कर रहा था, तब अचानक से पिस्टल से गोली चल गई। और वह गोली हरजीत सिंह की ठुड्डी के आर-पार हो गई। खुद की पिस्टल से चली गोली से ही हरजीत घायल हो गया।

अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना के बाद पुलिस अधिकारी घायल एसआई हरजीत सिंह को बटाला के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर डॉक्टरों द्वारा एसआई हरजीत सिंह का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर ने बताया कि एसआई हरजीत सिंह खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें Firozpur News: भारत-पाक बॉर्डर पर 17 लाख की ड्रग मनी बरामद, दुबई से आए व्यक्ति को बीएसएफ ने पकड़ा

गोली चलने के कारणों की होगी जांच

वहीं अस्पताल में पहुंचे डीएसपी सिटी ललित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैफिक पुलिस अधिकारी एसआई हरजीत सिंह जो कि पुलिस लाइन बटाला में अपनी सर्विस पिस्टल की सफाई कर रहा था कि अचानक उसके सर्विस पिस्टल से गोली चल गई और वह गोली हरजीत सिंह की ठुड्डी के आर पार होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और जमीन पर गिर गया।

जब उनसे गोली चलने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह जांच का विषय है। डीएसपी सिटी ने कहा कि गोली सर्विस पिस्टल से कैसे चली है उस पर जांच की जाएगी। फिलहाल, हरजीत सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।