गुरदासपुर उपचुनाव में आप को झटका, कई नेताओं ने पार्टी छोड़ी
गुरदासपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को कड़ा झटका लगा है। पार्टी के माझा जोन के कन्वीनर सहित कई नेताओं ने पार्टी छोड़ने का एलान किया है।
जेएनएन, गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर लाेकसभा सीट के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। गुरदासपुर में आप के माझा जोन के कन्वीनर कंवलप्रीत सिंह काकी और पिछड़े वर्ग सेल के प्रदेश प्रधान मनमोहन सिंह भागोवालिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इससे उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी काे झटका लगा है।
दोनों नेताआें ने कहा कि गुरदासपुर सीट के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के चयन से पहले कार्यकर्ताओं काे विश्वास में नहीं लिया गया। मेजर जनरल सुरेश खजूरिया को टिकट देने से पहले क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों से राय ली जानी चाहिए थी। ऐसी हालत में आम आदमी के साथ बने रहने का काेई मतलब नहीं है।
यह भी पढ़ें: पंचकूला में 10 वीं का छात्र हुअा ब्लू व्हेल गेम का शिकार, कर ली खुदकुशी
उन्होंने कहा कि आप में कार्यकर्ताओं की अहमियत खत्म हो गई है। नेताअों में गुरुद्वारा छोटा घल्लूघारा विवाद के दौरान पर्चे दर्ज होने पर पार्टी का सहयोग न करने से भी नाराजगी दिखी। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में अगली रणनीति बनाई जाएगी। नेताओं के साथ 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी छोड़ने का एलान किया।
यह भी पढ़ें: ...तो हनीप्रीत ने खाई थी गुरमीत राम रहीम को बर्बाद करने की कसम !