Move to Jagran APP

स्कूल मैदान कचरे में बदला, दो वकीलों ने भेजा लीगल नोटिस

एसएल बावा डीएवी कॉलेज का इकलौता खेल मैदान इन दिनों कचरे का रुप धारण कर चुका है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 11:50 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 06:25 AM (IST)
स्कूल मैदान कचरे में बदला, दो वकीलों ने भेजा लीगल नोटिस

जीआरपी-20से 27 तक

loksabha election banner

जागरण टीम, बटाला : एसएल बावा डीएवी कॉलेज का इकलौता खेल मैदान इन दिनों कचरे का रुप धारण कर चुका है। इस मामले को लेकर शहर के दो वकील सौरभ सैली तथा चंद्रकांत महाजन ने कॉलेज प्रिसिपल को लीगल नोटिस भेजा है। इस नोटिस में पंद्रह दिन में कॉलेज प्रिसिपल से जवाब मांगा गया। नोटिस में लिखा गया है कि कॉलेज मैदान में कचरे से वातावरण प्रभावित हो रहा है। इस कॉलेज मैदान में नशेड़ी सरेआम नशा करते है। आसपास कॉलोनी के लोगों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। खेल मैदान में कॉलेज की तरफ से कोई सुरक्षा कर्मी नही रखा गया। अगर कॉलेज को साफ-सुथरा रखा जाता है तो इस खेल मैदान की सफाई करवाना भी कॉलेज की जिम्मेदारी बनती है। वहीं स्थानीय निवासी रमेश कुमार, विशाल, शलिनी ने बताया कि वे सुबह इस मैदान में सैर करने के जाते थे, लेकिन जब से कचरे के ढेर लगने शुरु हुए, तब से उन्होंने जहां पर सैर करना बंद कर दिया। कई बार कॉलेज प्रशासन से शिकायत की गई कि इस मामले में गंभीरता दिखाएं लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। नशे का अड्डा बना

जनरल स्टोर के संचालक शिव कुमार ने बताया कि एसएल बावा डीएवी

कालेज का खेल मैदान जुए तथा नशेडि़यों का अड्डा बन चुका है। कई बार

प्रशासन को लिखित शिकायत कर चुकें है। कोई फायदा नही हुआ,उल्टा जहां कचरे

के ढेर लगने शुरू हो गए। पहले जहां पर सुबह सैर करते थे। अब पांच

किलोमीटर दूर अन्य बाग में जाने के लिए मजबूरन जाना पड़ता है। बच्चे मोबाइल में हुए व्यस्त

डॉक्टर अनिल शैली ने कहा कि पहले खेल मैदान साफ-सुथरा था। उनके

बच्चें सुबह-शाम जहां पर खेलते थे लेकिन जब से जहां पर कचरे का डंप लग

गया है, तब से उनके बच्चों ने मोबाईल पर गेम्स खेलना शुरू कर दिया जो सेहत के लिए हानिकारक है। नगर-कौंसिल तथा कालेज प्रिसिपल से मांग की कि इस खेल मैदान की सफाई करवाएं। वे इस काम में उनका साथ देंगे। राजनेता नहीं चाहते बटाला का विकास

स्थानीय निवासी पिटू यादव ने कहा कि इस खेल मैदान में गंदगी की

वजह बटाला की राजनीति है। क्योंकि राजनीति पार्टियों के नेता नही चाहते

कि बटाला शहर का विकास हों। खेल मैदान के अलावा इसके आसपास की सड़कें भी

पूरी तरह से टूटी पड़ी है। प्रशासन उसकी तरफ भी ध्यान दें। धार्मिक कार्यक्रम बंद

ब्रैड के होलसेल संचालक अश्वनी कुमार ने बताया कि इस जगह पर किसी

समय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते थे। क्योंकि शहर में इकलौता खेल मैदान

है जब से कचरे का ढेर लगना शुरु हुआ, तब से ये सब बंद हो गया। उन्होंने

बताया कि दशहरा दहन में इस मैदान में होता है।

कालेज दिलचस्पी लेकर सफाई करवाएं:-सेखड़ी

शिअद अकाली दल के उपाध्यक्ष इंद्र सेखड़ी ने कहा कि कॉलेज के खेल

मैदान में लगे कचरे के ढेर को खुद दिलचस्पी लेकर वहां से उठवाना चाहिए।

इस मसले पर वे पहले भी कॉलेज प्रिसिपल से बात कर चुके है। कॉलेज प्रशासन

चाहे तो वे इस मसले में कुछ एनजीओ की मदद ले सकता है। जिस तरह से खेल

मैदान बड़ा है। कार्रवाई होगी : इओ

नगर-कौंसिल बटाला के ईओ भूपिद्र सिंह ने कहा कि जो इस जगह पर

कचरा फेंकता है। उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएंगी। अगर उनके सफाई

कर्मचारी इस खेल मैदान में कचरा फेंक रहे है तो उन्हें भी नही बख्शा

जाएंगा, बल्कि विभागीय कार्रवाई की जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.