पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन
भिषेक महाजन और अनु महाजन ने कारगिल शहीद मेजर बलविदर सिंह बाजवा पार्क में पौधा लगाकर अपना जन्म दिवस मनाया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Sep 2019 11:31 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 11:31 PM (IST)
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव और मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत अभिषेक महाजन और अनु महाजन ने कारगिल शहीद मेजर बलविदर सिंह बाजवा पार्क में पौधा लगाकर अपना जन्म दिवस मनाया।
ग्रीन एजूकेशन एनजीओ के प्रधान जनक राज शर्मा ने कहा कि उनकी संस्था से प्रेरित होकर लोग अपना जन्म दिवस पौधे लगाकर मना रहे है। इससे पर्यावरण दूषित होने से बच सकेगा। उन्होंने लोगों को अपने जन्म दिवस या अन्य किसी त्यौहार पर एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर राजेश कपूर, रामेश कुमार, विजय चोपड़ा, सुभाष महाजन, गुरबचन, अशोक कुमार उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें