Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वन नेशन वन इलेक्शन के प्रस्ताव के हक में शिअद, बादल बोले- दूसरे राज्यों में घूमने वाले CM पर लगना चाहिए EMSA

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Fri, 01 Sep 2023 06:43 PM (IST)

    केंद्र सरकार देश में One Nation One Election करने का प्रस्ताव लाने जा रही है। अकाली दल इसका समर्थन करता है। हर दूसरे दिन चुनाव आ जाते है। जिससे विकास कार्य प्रभावित होते है। उक्त विचार शिरोमणि अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने गांव बब्बेहाली में शिअद के जिला प्रधान गुरबचन सिंह बब्बेहाली के निवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

    Hero Image
    वन नेशन वन इलेक्शन के प्रस्ताव के हक में शिअद, फोटो जागरण

    गुरदासपुर, जागरण संवाददाता। One Nation One Election: केंद्र सरकार देश में वन नेशन वन इलेक्शन करने का प्रस्ताव लाने जा रही है। अकाली दल इसका समर्थन करता है। हर दूसरे दिन चुनाव आ जाते है। जिससे विकास कार्य प्रभावित होते है। उक्त विचार शिरोमणि अकाली दल बादल (SAD President Sukhbir Basdal) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने गांव बब्बेहाली में शिअद के जिला प्रधान गुरबचन सिंह बब्बेहाली के निवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    One Nation One Election के हक में शिअद

    सुखबीर बादल ने कहा कि चुनावों के चलते ही आज पंजाब का मुख्यमंत्री महाराष्ट्र में घूमते रहते है। ताकि उनकी पार्टी को फायदा मिल सके। जिससे विकास की गति में रुकावट आती है। इसलिए वह वन नेशन वन इलेक्शन के फैसले के हक में है। पंजाब सरकार द्वारा पंचायतों को भंग करने के फैसले के खिलाफ फैसला देकर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार के मुंह पर तमाचा मारा है।

    पंजाब सरकार ने सरपंचों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

    पंजाब सरकार संविधान की धज्जियां उड़ाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि उक्त मामले में पंजाब सरकार की ओर से दो अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाई की गई है। जबकि कार्रवाई संबंधित मंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पंजाब के चुने हुए सरपंचों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है। जबकि सबसे अधिक भ्रष्टाचार इनके अधिकारी फैला रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने ड्यूटी पर न जाने वालों के खिलाफ एस्मा लगाने का फैसला किया है।

    सीएम से पूछे सवाल

    मुख्यमंत्री बताएं कि क्या वह खुद अपनी ड्यूटी कर रहे है। उनकी ड्यूटी पंजाब में है। जबकि वह दूसरे राज्यों में घूम रहे है। मुख्यमंत्री रखड़ पूर्णिमा के त्योहार पर भी नहीं पहुंचे। क्योंकि वह केजरीवाल को खुश करने में लगे हुए है। बाढ़ के दौरान भी मुख्यमंत्री केजरीवाल को साथ लेकर दूसरे राज्यों में घूमते रहे।

    इस लिए एस्मा तो मुख्यमंत्री पर लगना चाहिए। ताकि वह पंजाब से बाहर न जाए और अपना काम करे। लोगों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर गुरबचन सिंह बब्बेहाली, डा. राज कुमार गुप्ता सुजानपुर, गुरइकबाल सिंह माहल कादियां, कमलजीत चावला दीनानगर, राजनबीर सिंह श्री हरगोबिंदपुर व राकेश कुमार भी उपस्थित थे।