Move to Jagran APP

कर्मियों की हड़ताल से कम चलीं बसें, राहगीर रहे परेशान

पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी काट्रैक्ट वर्कर्स ने मंगलवार को रोडवेज डिपो में सरकारी बसों को बंद करके अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल शुरू की। बटाला डिपो में 32 सरकारी बसें हैं। इनमें से 17 बसें नहीं चलीं। बसें कम चलने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Dec 2021 07:04 PM (IST)Updated: Tue, 07 Dec 2021 07:04 PM (IST)
कर्मियों की हड़ताल से कम चलीं बसें, राहगीर रहे परेशान

जागरण संवाददाता, बटाला : पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी काट्रैक्ट वर्कर्स ने मंगलवार को रोडवेज डिपो में सरकारी बसों को बंद करके अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल शुरू की। बटाला डिपो में 32 सरकारी बसें हैं। इनमें से 17 बसें नहीं चलीं। बसें कम चलने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

loksabha election banner

यूनियन के जरनल सचिव बलजीत सिंह गिल, मीत प्रधान परदीप कुमार पंजाब और प्रधान परमजीत सिंह ने कहा कि नौ दिसंबर की कैबिनेट मीटिग में पनबस और पीआरटीसी में 12 से 15 साल से काम करते कच्चे कर्मियों को पक्का किया जाए ,नहीं तो मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आवास का घेराव किया जाएगा या कोई हाईवे जाम किया जाएगा। इसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी।

डिपो जरनल सचिव जगदीप सिंह दालम, चेयरमैन रजिदर सिंह गोराया ने बताया कि भारती किसान यूनियन के सूबा प्रधान जोगिदर सिंह उगराहां के साथ यूनियन के कार्यालय में मीटिग हुई। उन्होंने हड़ताल का का समर्थन किया है। इसमें किसान जत्थेबंदी के जिला प्रधान लखविदर सिंह मंजिया वाली और जरनल सचिव दलजीत सिंह चितोड़गढ़ उपस्थित हुए। इस मौके साथी रछपाल सिंह मीत प्रधान गौरव कुमार, जगरूप सिंह, हरपाल सिंह, सुरिदर सिंह, सतनाम सिंह, प्रधान वर्कशाप अवतार सिंह, प्रगट सिंह, जगदीप सिंह, भुपिदर सिंह , राजबीर सिंह व कुलबीर सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.