Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather: पंजाब में बदले मौसम के मिजाज, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ी ठंडक; जानिए आज कैसा रहेगा तापमान

    Punjab Weather पंजाब में फिर से मौसम के मिजाज बदल गए हैं। बारिश और तेज हवाओं से ठंडक बढ़ गई है। तापमान में भी गिरावट महसूस की गई है। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है। वहीं बारिश होने के बाद उमस भी महसूस की गई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अलर्ट जारी कर दिया है।

    By Sunil Kumar Edited By: Himani Sharma Updated: Sat, 13 Jul 2024 07:56 AM (IST)
    Hero Image
    Punjab Weather: पंजाब में सक्रिय हुआ मानसून

    जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। Punjab Weather News: पंजाब में मौसम के मिजाज बदल गए हैं। शनिवार को धूप के साथ-साथ बादल छाने के भी आसार बने हुए हैं।

    शहर में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश और तेज ठंडी हवाएं चलने के बाद मौसम सुहाना हो गया। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी में जी रहे लोगों को वर्षा होने पर राहत मिली है। इससे तापमान में तीन डिग्री गिरावट दर्ज की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इतना रहा तापमान

    अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्यसिस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को बारिश होने की संभावना है। उधर, धान की फसल को भी पानी लगने से किसानों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे हैं। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस ने लोगों को सताया हुआ था। पंखे और कूलर भी गर्मी से राहत नहीं दे पा रहे थे।

    गर्मी से मिली राहत

    सुबह से लेकर शाम तक गर्मी का प्रकोप जोरों पर चल रहा था। हर कोई गर्मी से राहत पाने के लिए कई तरह के उपाय करने में जुटे हुए थे। हर किसी की निगाह आसमान पर टिकी हुई थी, मगर राहत की कोई भी उम्मीद नहीं दिखाई दे रही थी।

    यह भी पढ़ें: Punjab Weather News: पंजाब में बारिश से सुहावना हुआ मौसम, छह डिग्री गिरा पारा; आज भी आसमान में छाए रहेंगे बादल

    रुक-रुक कर हुई बारिश

    शुक्रवार को भी सुबह से ही गर्मी का प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया था, लेकिन करीब दस बजे अचानक पर काले बादल छाए गए और थोड़ी देर के बाद रुक-रुक कर हलकी बूंदाबांदी शुरू हो गई। ठंडी तेज हवाएं चलने से घरों में दुबके हुए लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि दोपहर के समय हलकी बारिश और तेज हवाएं थम गईं।