Move to Jagran APP

पंजाब रोडवेज कांट्रेक्ट कर्मचारियों ने गेट रैली कर निकाली भड़ास

पंजाब रोडवेज-पनबस कांट्रेक्ट कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर शनिवार गेट रैली निकाली।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Aug 2019 12:08 AM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 12:08 AM (IST)
पंजाब रोडवेज कांट्रेक्ट कर्मचारियों ने गेट रैली कर निकाली भड़ास
पंजाब रोडवेज कांट्रेक्ट कर्मचारियों ने गेट रैली कर निकाली भड़ास

जागरण संवाददाता, बटाला : पंजाब रोडवेज-पनबस कांट्रेक्ट कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर शनिवार गेट रैली निकाली। कांट्रेक्ट कर्मचारियों ने डिपो में अपना कामकाज ठप कर सरकार के विरुद्व रोष-प्रदर्शन किया। इस बात की पुष्टि प्रदेश संयुक्त सचिव बलजीत सिंह गिल ने की। उन्होंने कहा प्रदेश कार्यकारिणी के फैसले के बाद ये एलान किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार उनके साथ धक्केशाही कर रही है। पिछले दिनों सीएम तथा परिवहन मंत्री ने भरोसा दिया था कि कुछ दिनों के भीतर कांट्रेक्ट कर्मचारियों को बढ़ा दिया जाएगा। लेकिन ऐसा नही कुछ हुआ। 2007 से उनके कांट्रेक्ट कर्मचारियों को अब तक पक्का नहीं किया गया। सरकार अपने फैसले से मुकर रही है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले उन्हें वायदा किया था कि प्रदेश में उनकी सरकार बनने पर सबसे पहले कांट्रेक्ट कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा लेकिन सरकार बनें ढाई वर्ष से ऊपर हो चुका है। जितनी पगार प्रति माह मिल रही है उससे घर का निर्वाह करना मुश्किल हो रहा है। हालात ये है कि सेलरी उन्हें कभी समय पर नहीं मिलती। बाजार से कर्ज लेने से उनकी घर की आर्थिक हालत कमजोर हो चुकी है। इस मौके पर रेशम सिंह, जगदीप सिंह, भूपिदर, बलकार सिंह, कुलदीप सिंह, अवतार सिंह, गगन कुमार, निशान सिंह मौजूद रहे। इन्हें नोटिस भेजा

loksabha election banner

पंजाब रोडवेज-पनबस कांट्रेक्ट कर्मचारी यूनियन (बटाला) ने पंजाब सीएम, परिवहन मंत्री, वित्त मंत्री, प्रमुख सचिव ट्रांसपोर्ट विभाग,डायरेक्टर परिवहन विभाग, पंजाब लेबर कमिशन, ठेकेदार लहरी सलूयश्न प्राइवेट लि. मोहाली को नोटिस भेजा है। इसमें यूनियन ने अपनी लंबित मांगों का विवरण किया है। चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नही मानी तो वे संघर्ष का रास्ता अख्तियार करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.