विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल की ओपीडी के बाहर महिला की हुई मौत, परिवार की कोई जानकारी नहीं

By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
Published: Fri, 08 Sep 2023 06:44 PM (GMT+05:30)

पंजाब के गुरदासपुर के बटाला में स्थित सिविल अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में सिविल अस्पताल की ओपीडी के बाहर शुक्रवार ...और पढ़ें

संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल की ओपीडी के बाहर महिला की हुई मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल की ओपीडी के बाहर महिला की हुई मौत

HighLights

  1. मृतिका नशे करने की आदी थी
  2. सिविल अस्पताल की कर्मचारियों की लापरवाही भी आई सामने
  3. संदिगध परिस्थितियों में सिविल अस्पताल के ओपीडी के बाहर महिला की हुई मौत

बटाला (गुरदासपुर), संवाद सूत्र। सिविल अस्पताल (Civil Hospital Batala) में शुक्रवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में सिविल अस्पताल के ओपीडी के बाहर मौत (Women Dead Outside Hospital) हो गई। महिला की मौत नशे के कारण बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर महिला की एक फोटो वायरल (Photo Viral) भी हो रही है, जिसमें उसके जांग में फंसी सिरिंज देखी गई थी। इस मामले को लेकर पुलिस को सूचित कर दिया गया है और महिला के शव को पोस्टमार्टम रुम (Postmortem Room) में रखवाया गया है।

महिला नशे की थी आदी

जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. रविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सिविल अस्पताल में महिला का शव पड़ा है। उक्त महिला बिना वजह घूमती रहती थी और सिविल अस्पताल की टीम ने महिला का उपचार भी किया है। उक्त महिला नशे की आदी प्रतीत होती थी और कई बार नशे की हालत में देखी जा चुकी है।

मृतिका नहीं हो पाई पहचान

मृतिका की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है, वह काफी समय से शहर और सिविल अस्पताल के चक्कर लगाती रहती थी। उसके परिवार के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। शुक्रवार सुबह जब अस्पताल का स्टाफ अस्पताल में पहुंचा तो देखा कि महिला की मौत हो चुकी थी और उसके पास एक सरिंज पड़ी हुई थी। जिस कारण स्टाफ ने उसे सूचित किया और महिला के शव को शवगृह में रखवाया दिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का लगेगा पता

दूसरी तरफ अस्पताल के स्टाफ की लापरवाही भी सामने आई है, क्योंकि शव के बारे में पता लगने के बाद काफी देर तक महिला के शव को वहां से नहीं उठाया गया। महिला की मौत नशे के कारण हुई बताई जा रही है,क्योंकि महिला की एक पुरानी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वारयल हो रही है। जिसमें उसके जांग में इंजेक्शन लगा हुआ नजर आ रहा है। फिलहाल मौत के असल कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। उक्त मामले में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

ये भी पढ़ें:- बटाला में अवैध संबंध के शक में महिला की हत्या, नशेड़ी पति ने उतारा मौत के घाट; पुलिस ने दर्ज की FIR