पंजाब सरकार ने शुरू की पीजीआरएस प्रणाली
पंजाब के लोगों को निर्विघ्न नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से वन-स्टाप वेब पोर्टल के रूप में एक डिजिटल शिकायत निवारण प्रणाली (पीजीआरएस) शुरू की गई है
संस, गुरदासपुर : पंजाब के लोगों को निर्विघ्न नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से वन-स्टाप वेब पोर्टल के रूप में एक डिजिटल शिकायत निवारण प्रणाली (पीजीआरएस) शुरू की गई है। डीसी मोहम्मद इशफाक ने बताया कि प्रशासनिक सुधारों और लोक शिकायतें विभाग की तरफ से विकसित किया गया यह पोर्टल अलग-अलग विभागों में सेवाओं की सुपुर्दगी संबंधी प्रक्रियाएं की डिजिटलाइजेशन के लिए अहम साबित होगा।
उन्होंने कहा कि पोर्टल का उद्देश्य नवीनतम प्रोद्यौगिकी का प्रयोग करते हुए नागरिक केंद्रित प्रशासन को उत्साहित करना है। नागरिक अब अपनी, शिकायतें संबंधित सरकारी विभागों को वेबपोर्टल पर दे सकते हैं। सभी विभागों को इसके साथ जोड़ दिया गया है। वह नागरिकों की शिकायतें प्राप्त करने और जल्द हल करने के लिए तैयार हैं। पीजीआरएस केंद्रीय पोर्टल के तौर पर काम करेगी, जहां सभी नागरिकों की शिकायतें पोर्टल पर खुद या ई मेल, डाक द्वारा या सेवा केंद्रों और व्यक्तिगत दर्ज की जा सकती हैं। पोर्टल के जरिए नागरिक अपनी शिकायतों की स्थिति बारे आनलाइन जान सकेंगे और उनको प्रक्रिया के हर पड़ाव पर एसएमएस द्वारा सूचित किया जाएगा। शिकायत का हल होने पर उनको फोन काल आएगी और अगर वह संतुष्ट नहीं हैं तो उनकी शिकायत उच्च अधिकारियों को पहुंचाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि नागरिकों के लिए प्रणाली का प्रयोग करने को आसान बनाने के लिए सरकार भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का प्रयोग करेगी। स्कालरशिप के लिए 30 तक करें आवेदन
बटाला :डीसी गुरदासपुर मुहम्मद इश्फाक ने कहा अल्पसंख्यक वर्ग विद्यार्थी स्कालरशिप के लिए 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए पारिवारिक आमदनी की सीमा सालाना एक लाख रुपए, पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम के लिए पारिवारिक आमदन की सीमा दो लाख रुपए और मेरिट-कम-मीनज बेस्ड स्कालरशिप स्कीम के लिए पारिवारिक आमदन की सीमा 2.50 लाख सालाना होनी चाहिए। जानकारी के लिए वेबसाईट को देखा जा सकता है।