किसानों का धरना 29वें दिन भी जारी
कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किसानों का धरना वीरवार को 29वें दिन भी जारी रहा।
By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 07:11 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 07:11 PM (IST)
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किसानों का धरना वीरवार को 29वें दिन भी जारी रहा। रेलवे स्टेशन पर धरना दे रहे किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने का नेतृत्व किसान नेता बख्शीश सिंह सुलतानी ने किया।
किसानों ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी पार्टी है। मोदी द्वारा शुरू से ही किसानों के खिलाफ फैसले लिए गए हैं। यही कारण है कि आज पंजाब का अन्नदाता सड़कों पर उतरा है। किसान अपना हक लेने के लिए हर कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान दबने वाले नहीं हैं। इस मौके पर विभिन्न संगठनों के किसान उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें