पानी और पर्यावरण को बचाने की अपील
सेवा भारती गुरदासपुर ने प्रधान अशोक महाजन के नेतृत्व में डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरदासपुर में नो टू प्लाटिस्क व जल संरक्षण के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन किया।
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : सेवा भारती गुरदासपुर ने प्रधान अशोक महाजन के नेतृत्व में डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरदासपुर में नो टू प्लाटिस्क व जल संरक्षण के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें विशेष तौर पर डॉ. राजन महाजन व डॉ. नवजीत सिंह शामिल हुए। डॉ. राजन ने प्लास्टिक से पशु, पंछियों, मानव व पर्यावरण पर होने वाले नुक्कसान के बारे में बताया।
डॉ. नवजीत ने पानी बचाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए पानी के बिना प्राणी जगत की हालत पर प्रकाश डाला। नगर सेवा प्रमुख सुभाष महाजन ने विवाह, शादियों, सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रमों, लंगर आदि में प्लास्टिक की जगह पेपर प्लेट, गिलास, मिट्टी के बर्तन, पत्तल, पत्ते के डूने का प्रयोग व सामान लाने के लिए कपड़े के थैले को प्रयोग पर बल दिया। हेड मास्टर कुलबी ठाकुर ने संस्था द्वारा दी गई जानकारी पर बच्चों से अमल करने का प्रण लिया। इस मौके पर अरुण शर्मा, विशाल, रमेश शर्मा, संजीव, प्रबोध शास्त्री, दीपक, प्रभजोत, राजविदर, पूर्णिमा आदि उपस्थित थे।