स्वदेशी जागरण मंच की सदस्यों ने परिवार संग किया योग
स्वदेशी जागरण मंच बटाला की जिला महिला प्रमुख नीलम महाजन द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, बटाला : स्वदेशी जागरण मंच बटाला की जिला महिला प्रमुख नीलम महाजन द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नीलम महाजन के आग्रह पर स्वदेशी जागरण मंच के महिला विभाग की सदस्यों ने अपने परिवारों के साथ योगाभ्यास किया।
उन्होंने बताया कि योग द्वारा कोरोना महामारी के दौर में हम अपने शरीर को तंदुरुस्त रख सकते हैं। रोज योगाभ्यास करने से जहां हम शरीर तौर पर शत-शत रहते हैं, वही हम मानसिक तौर पर भी तंदुरुस्त रहते हैं। उन्होंने कहा योगाभ्यास हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है। हमारे पूर्वजों द्वारा योग क्रियाओं को अपने रोजाना जीवन का हिस्सा बनाया गया था। योग क्रियाएं हमारे शरीर को विभिन्न बीमारियों से बचाती हैं। उन्होंने कहा प्रतीक व्यक्ति को अपने परिवार के साथ रोजाना योगाभ्यास करना चाहिए। इससे हमारी प्राचीन संस्कृति विरासत का प्रचार एवं प्रसार भी होगा। आज पूरा विश्व 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सह जिला संयोजिका गीता अग्रवाल, नगर प्रमुख वीना सोनी, सह नगर प्रमुख मधु महाजन, सुषमा वर्मा, गुलशन महाजन, अंजू महाजन, वरिष्ठ सदस्य किरण चड्ढा, रजवंत कौर, शांता आदि उपस्थित थे।