यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कर्फ्यू में बाहर निकलने वालों लोगों को दी चेतावनी
कोरोना वायरस के चलते तीन मई तक पंजाब में लगाए गए कर्फ्यू के दौरान कुछ लोग आज भी इसे गंभीरता ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, बटाला : कोरोना वायरस के चलते तीन मई तक पंजाब में लगाए गए कर्फ्यू के दौरान कुछ लोग आज भी इसे गंभीरता से ना लेते हुए विभिन्न बहाने बनाकर सड़कों पर निकल रहे हैं। इसी बीच कुछ दुकानदार अपने कर्फ्यू पास का दुरुपयोग करते भी नजर आ रहे हैं। अपने कर्फ्यू पास की एक से अधिक फोटोकॉपी करवाकर अपने चहेतों को खुश करने में लगे हुए हैं। रविवार को शहर के विभिन्न नाकों पर तैनात पुलिस ने माल सप्लाई करने वाले दुकानदारों को अपने असली कर्फ्यू पास अपने पास रखने की सख्त हिदायत देते हुए इसका दुरुपयोग करने वालों को आड़े हाथों लिया।
