Move to Jagran APP

तीन साल पहले ससुरालियों पर दर्ज करवाया पर्चा, कार्रवाई नहीं हुई और अब दे रहे जान से मारने की धमकियां

तीन साल पहले एक विवाहित ने अपने सुसरालियों पर घर से निकालने के आरोप लगाए। उसके ब्यान पर थाना सिटी में ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 11:50 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 11:50 PM (IST)
तीन साल पहले ससुरालियों पर दर्ज करवाया पर्चा, कार्रवाई नहीं हुई और अब दे रहे जान से मारने की धमकियां
तीन साल पहले ससुरालियों पर दर्ज करवाया पर्चा, कार्रवाई नहीं हुई और अब दे रहे जान से मारने की धमकियां

जागरण संवाददाता, बटाला : तीन साल पहले एक विवाहित ने अपने सुसरालियों पर घर से निकालने के आरोप लगाए। उसके ब्यान पर थाना सिटी में ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पर्चे में ससुर रछपाल बांसल, देवर राघव बांसल, सास रीटा बांसल, ननदोई सन्नी जैन को नामजद किया गया है। तीन साल पर्चा दर्ज होने के बाद भी पीड़िता पुलिस थाना में चक्कर काट रही है। अब तक पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हुई है। शनिवार को सोशल मीडिया में अमृतसर रोड की रहने वाली ज्योति बांसल ने अपने ननदोई पर उसके साथ अश्लील हरकतें करने के भी आरोप लगाए। पिछले दिनों उसके ससुराली उसके घर पहुंच गए। उन्होंने धमकाया कि उनके खिलाफ दर्ज पर्चे को वापिस ले वरना जान से मार देंगे। ज्योति ने बताया कि उनकी सारी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वह शिकायत लेकर थाना सिटी गई। उन्हें बताया कि उसके ससुराली केस वापिस लेने के लिए धमका रहे हैं। पुलिस ने उसकी शिकायत को नजरअंदाज कर दिया। वह बटाला में अपने पति रोबिन बांसल तथा अपने दादा ससुर के पास रह रही है। हर वक्त उसे डर लगा रहता है कि कहीं उनके साथ कोई अनहोनी न हो। पुलिस उसकी फरियाद सुन नहीं रही है। उसने बताया कि वर्ष 2016 में उसका विवाह लुधियाना के रोबिन बांसल के साथ हुआ। शादी पूरी धूमधाम से हुई। ससुरालियों को अपनी हैसियत से अधिक दहेज दिया। विवाह के कुछ दिन बाद ससुराली उसे परेशान करने लग पड़े। घर में ननदोई ने उसके साथ अश्लील हरकतें की तो ससुराल परिवार ने कुछ नहीं किया। ससुराल की मारपीट से परेशान होकर वह अपने दादा ससुर बटाला में आ गई। उसने पुलिस प्रशासन से मांग की कि उसके ससुरालियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

loksabha election banner

उधर, डीएसपी डॉक्टर बाल कृष्ण सिगला ने कहा कि उनके पास दिन में 50 शिकायत आती हैं। ऐसे में नहीं मालूम कौन ज्योति बांसल है। फिर भी सोमवार को अपने ऑफिस में रिकार्ड चेक करवा लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.