विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चिंतपूर्णी से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन पलटा, 23 गंभीर रूप से घायल

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 15 Apr 2017 06:13 PM (IST)Updated: Sat, 15 Apr 2017 06:22 PM (IST)

माता चिंतपूर्णी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

चिंतपूर्णी से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन पलटा, 23 गंभीर रूप से घायल
चिंतपूर्णी से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन पलटा, 23 गंभीर रूप से घायल

जेएनएन, गुरदासपुर। माता चिंतपूर्णी के दर्शन करके लौट रहा श्रद्धालुओं का टाटा 407 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

शनिवार दोपहर हरपुर तंदोई के पास चिंतपूर्णी से लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहन का पिछला टायर फट गया। इसके कारण वाहन पलट गया। हादसे में 23 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला। इस बीच पुलिस भी वहां पहुंच गई और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें: गुरदासपुर में कबाड़ की दुकान में ब्लास्ट; एक की मौत, चार गंभीर