नींव पत्थर रखने में उड़ी शारीरिक दूरी की धज्जियां
फतेहगढ़ चूड़ियां में कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिदर सिंह बाजवा सड़क को चौड़ा करने के 15.55 करोड़ के विकास कार्यों का नींव पत्थर रखने के लिए अपने समर्थकों सहित पहुंचे।
By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 03:24 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 03:24 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बटाला : फतेहगढ़ चूड़ियां में कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिदर सिंह बाजवा सड़क को चौड़ा करने के 15.55 करोड़ के विकास कार्यों का नींव पत्थर रखने के लिए अपने समर्थकों सहित पहुंचे। वहां पर कैमरे में कैद हुई तस्वीरों में मंत्री जी ने मुंह पर मास्क तो जरूर लगा रखा था, मगर शारीरिक दूरी बिल्कुल नहीं थी। उनके साथ-साथ जोड़कर कई समर्थक अपनी फोटो मंत्री जी के साथ खींचवाने के लिए उतावले दिखाइ दिए। इस अवसर मंडी बोर्ड के एक्सईएन अनूप सिंह, एसडीओ गुरविदर सिंह, जसबीर सिंह पूरीयां, तरलोचन सिंह बल, सिकंदर सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें