पनियार में 50 लोग भाजपा में शामिल
केंद्र की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने एवं देश की सबसे पार्टी भाजपा के साथ जोड़ने के लिए गांव पनियार में सदस्यता अभियान के तहत कैंप का आयोजन प्रदीप कुमार सोनिया देवी व सुमन कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में लगाया गया।
संवाद सहयोगी, दीनानगर : केंद्र की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने एवं देश की सबसे पार्टी भाजपा के साथ जोड़ने के लिए गांव पनियार में सदस्यता अभियान के तहत कैंप का आयोजन प्रदीप कुमार, सोनिया देवी व सुमन कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में लगाया गया। इस दौरान विशेष रूप से भाजपा के जिला ज्वाइंट मीडिया प्रभारी अश्वनी कुमार पहुंचे। कैंप के दौरान गांव के करीब 50 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।
लोगों को संबोधित करते हुए अश्वनी कुमार ने बताया कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्र की ओर से किए जा रहे विकास कार्यो के चलते लोग तेजी से भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। पार्टी की ओर से दिन रात एक करके लोगों के हितों के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल के 70 दिनों में ही देश को दो बड़ी उपलब्धियां दिलाई हैं। उन्होंने जेएंडके में खत्म की गई धारा-370 एवं 35-ए की सराहना करते हुए कहा कि इससे देश के लगभग सभी लोगों ने समर्थन दिया है जबकि कांग्रेस की ओर से राजीनितक रोटियां सेंकने के लिए इसका विरोध व्यक्त किया जा रहा है।