Move to Jagran APP

पंडित नेहरू की शिक्षाओं पर चलने के लिए किया प्रेरित

स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल में ¨प्रसिपल रमा शर्मा की अध्यक्षता में बाल दिवस पर पंडित जवाहरलाल नेहरू की शिक्षाओं पर चलने के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 04:18 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 04:18 PM (IST)
पंडित नेहरू की शिक्षाओं पर चलने के लिए किया प्रेरित

संवाद सहयोगी, दीनानगर: स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल में ¨प्रसिपल रमा शर्मा की अध्यक्षता में बाल दिवस पर पंडित जवाहरलाल नेहरू की शिक्षाओं पर चलने के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया। इस दौरान स्कूल के प्रधान सृष्टि पाल महाजन विशेष रूप से उपस्थित हुए। बाल दिवस पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कविता सुनाकर सबका मन मोह लिया। स्कूल प्रबंधकों द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित करके उन्हें नमस्कार किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित जी न केवल देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे बल्कि उन्होंने बच्चों से लगाव होने के चलते उन्हें चाचा नेहरू के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को बच्चों द्वारा उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर स्कूल का समूह प्रबंधन स्टाफ मौजूद था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.