विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्‍तान से भारत में घुसपैठ कर रही महिला को मार गिराया

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 15 May 2017 09:47 AM (IST)Updated: Mon, 15 May 2017 05:04 PM (IST)

बीएसएफ ने गुरदासपुर में भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर भरियाल पोस्ट के पास भारत में घुसपैठ कर रही पाकिस्तानी महिला को मार गिराया।

पाकिस्‍तान से भारत में घुसपैठ कर रही महिला को मार गिराया
पाकिस्‍तान से भारत में घुसपैठ कर रही महिला को मार गिराया

जेएनएन, गुरदासपुर। भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर भरियाल पोस्ट के पास भारत में घुसपैठ कर रही पाकिस्तानी महिला को बीएसएफ ने मार गिराया। महिला की आयु करीब 80 साल बताई जा रही है। वह पाकिस्‍तान की आेर से भारत में घुसने कर रही थी तो बीएसएफ जवानों ने उसे रुकने को कहा, लेकिन वह नहीं मानी तो उसे गोली मार दी।

बीएसएफ के अधिकारियों के अनुसार, सीमा पर भरियाल पोस्‍ट के पास एक बुजुर्ग महिला सुबह पाकिस्‍तान सीमा से भारत में घुसने की कोशिश कर रही थी। बीएसएफ के जवानों ने उसे रुकने का इशारा किया। वह इसके बाद भी नहीं मानी और भारत की सीमा में घुस आई। इसके बाद जवानों ने हवाई फायर किया ताकि वह रुक जाए, लेकिन इसक बाद भी वह नहीं रुकी।

यह भी पढ़ें: एयरफोर्स के मेस कर्मी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला मामला

इसके बाद, जवानों ने उसे गोली मार दी। इससे वह वहीं ढेर हो गई। उसकी आयु करीब 80 साल बताई जा रही है। अभी उसकी पहचान नहीं हुई है। बीएसएफ के अधिकारी पूरी घटना की जांच कर रही हैै।

यह भी पढ़ें: गुरप्रीत सिंह घुग्गी प्रभाव खत्म करने को भगवंत मान हुए आक्रामक