विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खेतों में काम करने दौरान रावी दरिया में बहा गुरदासपुर का किसान, पाकिस्तानी रेंजर्स ने BSF को सौंपा शव

Published: Thu, 15 Oct 2026 06:39 PM (IST)

गुरदासपुर के किसान सुखविंदर सिंह सुखा, जो रावी दरिया में बह गए थे, का शव पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ को ...और पढ़ें

रावी दरिया में बहे किसान का शव पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ को सौंपा। फाइल फोटो

रावी दरिया में बहे किसान का शव पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ को सौंपा। फाइल फोटो

HighLights

  1. किसान सुखविंदर सिंह सुखा का शव पाकिस्तानी रेंजर्स ने सौंपा

  2. रावी दरिया में बहने के बाद पाकिस्तान पहुंचा था शव

  3. डेरा बाबा नानक में बीएसएफ को सौंपा गया शव

जागरण संवाददाता, डेरा बाबा नानक। सीमावर्ती जिला गुरदासपुर के ब्लॉक डोरांगला के अधीन आते सीमावर्ती गांव सलाच के किसान सुखविंदर सिंह सुखा (52) जो पिछले दिनों रावी दरिया के तेज बहाव में बह गया था, के शव को पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा बीएसएफ के हवाले कर दिया गया।

खेतों में काम करने के दौरान बह गया था किसान

WhatsApp Image 2026-10-15 at 6.44.01 PM (2)

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएसएफ की 135 बटालियन के अधीन आते एरिया में पिछले महीने 28 तारीख को वह सीमा पर बहते रावी दरिया के पार अपने खेतों में काम करने गया हुआ था कि इस दौरान तेज बहाव में बह गया था। भारतीय क्षेत्र में बहते रावी दरिया में उसकी तलाश भी की गई लेकिन वह पाकिस्तान वाले हिस्से की तरफ बह गया था।

WhatsApp Image 2026-10-15 at 6.44.01 PM

पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा उसका शव रावी दरिया से बरामद किया गया और वीरवार को डेरा बाबा नानक करतारपुर कॉरिडोर एरिया में बीएसएफ की 200 बटालियन के जवानों के हवाले कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि मृतक के दो बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें- विदेश में हुई बहस का मोगा में लिया बदला, मौसी के घर के बाहर चलाई गोलियां; CCTV में वारदात कैद