छेड़छाड़ का आरोपित न्यायिक हिरासत में
थाना सिटी पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित लखा ¨सह को अदालत में पेशकर गुरदासपुर की जेल में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
संवाद सहयोगी, बटाला : थाना सिटी पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित लखा ¨सह को अदालत में पेशकर गुरदासपुर की जेल में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपित उनके घर में उन्हें दूध देने आता था। एक दिन घर पर कोई नहीं था। मौका पाकर उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। मुश्किल से उसके चंगुल से छोड़कर अपने पड़ोसियों के घर भाग गई। अगले दिन परिजन घर थे, फिर से आरोपित ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी। घरवालों ने मौके पर पहुंचकर उसकी खूब धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीडि़ता के ब्यानों पर आरोपित खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।