विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NRI महिला बोली- डॉक्टर पति व जेठ ने किया दुष्कर्म, पति ने लगाई डीजीपी से गुहार

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 27 Apr 2018 02:58 PM (IST)

एक एनआरआइ महिला ने पुलिस को श्‍ािकायत देकर पति और जेठ पर दुष्‍कर्म करने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर, ...और पढ़ें

NRI महिला बोली- डॉक्टर पति व जेठ ने किया दुष्कर्म, पति ने लगाई डीजीपी से गुहार
NRI महिला बोली- डॉक्टर पति व जेठ ने किया दुष्कर्म, पति ने लगाई डीजीपी से गुहार

जेएनएन, गुरदासपुर। थाना सदर पुलिस ने एक एनआरआइ महिला की शिकायत पर गुरदासपुर निवासी डॉक्टर पति व जेठ पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। पुलिस ने जिन आरोपितों पर मामला दर्ज किया है, उन्होंने अपने साथ नाइंसाफी होने की बात कहकर डीजीपी सुरेश अरोड़ा को पत्र लिखकर इंसाफ की गुहार लगाई है। डीजीपी ने आइजी प्रमोद बान को मामले की गहनता से जांच का आदेश दिया है।

कनाडा में रहती डॉक्टर महिला मूल रूप से चंडीगढ़ की निवासी है। महिला ने 16 अप्रैल को थाना सदर पुलिस को शिकायत दी कि वह 4 जनवरी को वह अपने ससुर के भोग पर गुरदासपुर आई थी। इस दौरान उसकी सास की शह पर उसके पति व जेठ ने गन प्वाइंट पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह मेरठ चली गई। वहां उसका मेडिकल का पेपर चल रहा था।

यह भी पढें: सात लाख की 'मिठाई' लेकर पहुंचा जेई, विजिलेंस इंस्पेक्टर बोला मुझे शुगर है, कई घेरे में

बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मामला अदालत में चल रहा है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि 23 अप्रैल को महिला की शिकायत पर पति, जेठ व सास के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी गई है। बताया जाता है कि महिला का जेठ अभी विदेश गया हुआ है।

एनआरआइ महिला ने की है दूसरी शादी

बताया जाता है कि महिला ने डॉक्टर से शादी से पहले भी अमेरिका निवासी व्यक्ति से शादी की थी। जब इस बात की जानकारी दूसरे पति को हुई तो उसने मार्च में डीजीपी सुरेश अरोड़ा, विजिलेंस ब्यूरो व मानवाधिकार आयोग को पत्र लिख शिकायत की। इसमें उसने अंदेशा जताया कि उनकी पत्नी उसे कभी भी फंसा सकती है।

यह भी पढ़ें: सम्‍मान पर कलह: पुरस्कार राशि से वंचित रह सकते हैं विरोध करने वाले खिलाड़ी

शादी के दूसरे महीने से होने लगा विवाद

अमेरिका निवासी पति से विवाद होने के बाद महिला 30 जनवरी 2016 को भारत आ गई थी। भारत आकर 27 अक्टूबर 2017 को उसने गुरदासपुर के डॉक्टर से शादी कर ली। शादी के दौरान महिला मेरठ से मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। बताया जाता है कि शादी के दो महीने बाद ही पति से उसका विवाद होने लगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।