वाल्मीकि आदि धर्म समाज ने की नियुक्तियां
वाल्मीकि आदि धर्म समाज की मीटिग वाल्मीकि मोहल्ला खजूरी गेट में राष्ट्रीय महामंत्री वीर नवीन कल्याण और उप प्रधान पंजाब वीर विवेक सोढी की प्रधानगी में हुई।
संवाद सहयोगी, बटाला : वाल्मीकि आदि धर्म समाज की मीटिग वाल्मीकि मोहल्ला खजूरी गेट में राष्ट्रीय महामंत्री वीर नवीन कल्याण और उप प्रधान पंजाब वीर विवेक सोढी की प्रधानगी में हुई। इसमें विशेष तौर पर राष्ट्रीय प्रचारक वीर प्रमोद नाहर शामिल हुए।
इस मौके वाल्मीकि आदि धर्म समाज के स्त्री विग की जिला प्रधान अनू चीमा, तहसील प्रधान सुनीता नाहर, शहरी प्रधान प्रिया लूथरा, शहरी प्रभारी विम्मी नाहर को नियुक्त किया गया। प्रमोद नाहर ने कहा कि वे ही असली धर्म के लोग होते हैं, जो अपने धर्म को कभी नहीं भूलते हैं। उन्होंने समाज को वाल्मीकि आदि धर्म समाज के प्लेटफार्म पर एकत्रित होने की अपील की। वीर विवेक सोढी ने समाज को बाबा साहिब डॉ. भीमराव आंबेडकर के रास्ते पर चलने संबंधी प्रेरित किया। इस मौके पर जिला प्रधान अश्वनी कलयाण, शहरी प्रभारी, पवित्र कलयाण, शहरी प्रधान राजीव मल्होत्रा, सुखदेव राज(काला), नीलम लूथरा, रेखा चीमा, नीटू चीमा आदि के अलावा बहुत सारे धर्म प्रेमी उपस्थित थे।