केवी में ऑनलाइन मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस
बीएसएफ की 89 बटालियन हेडक्वार्टर शिकार माछिया स्थित केंद्रीय विद्यालय में प्रिसिपल अनुज कुमार की देखरेख में खेल-कूद विश्व दिवस ऑनलाइन मनाया गया।
संवाद सहयोगी, कलानौर : बीएसएफ की 89 बटालियन हेडक्वार्टर शिकार माछिया स्थित केंद्रीय विद्यालय में प्रिसिपल अनुज कुमार की देखरेख में खेल-कूद विश्व दिवस ऑनलाइन मनाया गया। समारोह में जिला खेल अधिकारी व राष्ट्रीय बॉस्केटबॉल खिलाड़ी राहुल सिंह देव शामिल हुए। कार्यक्रम का आगाज शारीरिक शिक्षा के संयोजक अशोक कुमार ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन जागरूक करके किया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के गौरवमयी जीवन संबंधी जानकारी मुहैया करवाई गई। प्रिसिपल अनुज कुमार ने कहा कि खेलें हमारा शारीरिक व मानसिक विकास करती है। मेजर ध्यान चंद के बताए मार्ग पर चलकर हमें खेलों को अपनाना चाहिए। खेलों से बच्चों में अनुशासन, सहयोग, समर्पण, दोस्ती, ईमानदारी व नैतिक विकास होता है। विष्णु सागर शर्मा ने भी खेल दिवस पर केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा चलाए जा रहे स्वस्थ बच्चे स्वस्थ भारत, सेहत इंडिया रन आदि कार्यक्रमों पर रोशनी डाली। अश्वनी धीमान, अमित बुल्लियां, आदेश कुमार ने भी भाग लिया।