नगर कीर्तन में उमड़ी संगत, जगह-जगह भव्य स्वागत
श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर निकटवर्ती गांव रामपुरा के गुरद्वारा बाबा जीवन सिंह से एक विशाल नगर कीर्तन निकाला गया।
संवाद सहयोगी, कादियां : श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर निकटवर्ती गांव रामपुरा के गुरद्वारा बाबा जीवन सिंह से एक विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों के नेतृत्व में निकाला गया।
गांव रामपुरा से रवाना होकर नगर कीर्तन कादियां शहर के बुट्टर रोड़, प्रभाकर चौक, बस स्टैंड, राजादा रोड से होते हुए दोबारा रामपुरा में ही समाप्त हुआ। नगर कौंसिल के प्रधान जरनैल सिंह माहल ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। शहर में विभिन्न स्थानों पर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। गतका की टीम ने करतब दिखाए। नगर कीर्तन में काफी संख्या में ट्रालियां, मोटरसाइकिल, कारें शामिल थीं। इनमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। जो बोले सो निहाल के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।
नगर कीर्तन में शामिल कविशरी जत्थे श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन के इतिहास पर विस्तार सहित रोशनी डाल रहे थे। गांव रामपुरा के ब्लाक समिति सदस्य सुलक्खन सिंह, बलविंदर सिंह बिल्ला रामपुरिया, डेरा मुखी नसीब सिंह, लखविंदर सिंह फौजी ने पांच प्यारों को सिरोपे भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर गांव के जनमसूह में काफी उत्साह देखने को मिला।