छुट्टी काट कर ड्यूटी पर वापस गया सैनिक लापता
छुट्टी काट कर ड्यूटी पर वापिस गए एक सैनिक के रास्ते में लापता होने संबंधी दोरांगला पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Aug 2018 07:30 PM (IST)Updated: Mon, 06 Aug 2018 07:30 PM (IST)
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : छुट्टी काट कर ड्यूटी पर वापिस गए एक सैनिक के रास्ते में लापता होने संबंधी दोरांगला पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार सैनिक हरपिन्द्र ¨सह उर्फ जोगा पुत्र रछपाल ¨सह निवासी गांव ठुंडी सेना में नौकरी करता है। इस समय वह पटियाला में तैनात था। वह जुलाई माह में छुट्टी पर आया था। वह 30 जुलाई को सुबह 8.30 बजे छुट्टी काटकर दोरांगला से पटियाला हेतु रवाना हुआ, लेकिन वह आज तक अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। दोरांगला पुलिस ने लापता होने का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें