नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, बटाला : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्
By JagranEdited By: Published: Sun, 27 May 2018 05:35 PM (IST)Updated: Sun, 27 May 2018 05:35 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बटाला : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
एएसआइ लखबीर ¨सह ने बताया कि थाना सिटी के अंतर्गत पड़ते क्षेत्र में रहती एक नाबालिग लड़की ने शिकायत दी है कि वह 18 मई की रात को दुकान पर सामान लेने गई थी। रास्ते में उसे ¨मटू निवासी तलवंडी झुंगला मिल गया जो कि उसकी जान पहचान का था। ¨मटू ने उसे घर छोड़ने के बहाने मोटरसाइकिल पर बिठा लिया और धोखे से उसे सुभाष पार्क के पास एक तालाब पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी ¨मटू के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे वीर हकीकत राय की समाध के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें