हिरासत में रखने पर भड़का मोर्चा
गांव नंगल जोर के जत्थेदार सुरजीत सिंह को हिरासत में लेने अपशब्द बोलने व पगड़ी उतारने का वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा ने आरोप लगाया है। इसको लेकर शनिवार को एक सभा की गई। इसमें सभा के नेता सतनाम सिंह ने एएसआइ हरचोवाल हरजिदर सिंह पर आरोप लगाया कि उनके मोर्चे से संबंधित गांव निवासियों को बेवजह तंग किया जा रहा है।
संवाद सहयोगी, बटाला : गांव नंगल जोर के जत्थेदार सुरजीत सिंह को हिरासत में लेने, अपशब्द बोलने व पगड़ी उतारने का वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा ने आरोप लगाया है। इसको लेकर शनिवार को एक सभा की गई। इसमें सभा के नेता सतनाम सिंह ने एएसआइ हरचोवाल हरजिदर सिंह पर आरोप लगाया कि उनके मोर्चे से संबंधित गांव निवासियों को बेवजह तंग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी गांव के व्यक्ति मंगल सिंह तथा उसके परिवार को कुछ शरारती तत्वों ने बुरी तरह से पीटा। इसकी शिकायत मंगल सिंह ने चौकी प्रभारी को दी। लेकिन अभी तक इस बारे कोई कदम नहीं उठाया गया।
मोर्चा के सभी सदस्यों ने एसएसपी बटाला उपिदरजीत सिंह घुम्मन से मिलकर हरजिदर सिंह के स्थान पर दूसरे चौकी इंचार्ज को नियुक्त करने की मांग की। वहीं एसएसपी बटाला उपिदरजीत सिंह ने आश्वासन दिया कि इसकी जांच करवाई जाएगी। ऐसी कोई बात सामने आई तो कारवाई की जाएगी। इस अवसर पर रछपाल सिंह, ज्ञान सिंह ,ध्यान सिंह, गुरजंट सिंह ,लखबीर सिंह, इंदरजीत सिंह इत्यादि मौजूद थे।
मैने किसी व्यक्ति को चौकी में नहीं बुलाया: हरजिदर सिंह
हरचोवाल पुलिस चौकी इंचार्ज हरजिदर सिंह ने बताया कि मोर्चा द्वारा लगाए गए आरोप बिल्कुल झूठे है। उन्होंनें बताया कि गांव नंगल जोर से मैने किसी भी व्यक्ति को चौकी में नहीं बुलाया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों गांव नंगल जोर में ऐतिहासिक गुरुद्वारा को लेकर मोर्चा के सदस्य व दूसरे पार्टी के सदस्य का कोई झगड़ा चल रहा था। इससे दोनों पार्टियों को चौकी में बुलाकर उनका राजीनामा करवाया गया। उन्होंने कहा कि कल गुरुद्वारा में दोनो पार्टियों संबंधी कोई झगड़े की शिकायत आती है तो आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।