तोल में हेराफेरी, किसानों को लगाया जा रहा चूना
कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार का विरोध कर रहे किसानों को मंडियों में भी चूना लगाया जा रहा है।
राजिदर कुमार, गुरदासपुर
कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार का विरोध कर रहे किसानों को मंडियों में भी चूना लगाया जा रहा है। तोल में हेराफेरी करते आढ़ती रोज हजारों टन धान की फसल की कटौती कर ठग रहे हैं। हालांकि हर साल प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा तोल में हेराफेरी करने पर जुर्माना किया जाता है। लेकिन जुर्माने के अलावा कोई अन्य ठोस कार्रवाई न होने के कारण आढ़ती हर साल तोल में हेराफेरी कर किसानों को चूना लगाते हैं।
ताजा मामले में जिले के गांव भागोकावां की अनाज मंडी में रविवार को एसडीएम सकत्तर सिंह बल्ल ने किसानों की शिकायत पर एक आढ़ती को तोल में हेराफेरी करते मौके पर पकड़ लिया। आढ़ती ने खुद कबूल किया कि उसने तोल में हेराफेरी की है। इससे पहले भी ब्लाक कलानौर के गांव दोस्तपुर की अनाज मंडी में कृषि अधिकारियों ने एक आढ़ती को तोल में हेराफेरी करते पकड़ा था। उसे 45 हजार रुपये जुर्माना किया गया। पांच साल में तोल में हेराफेरी करने पर आढ़तियों को हुआ जुर्माना
साल -- कितने आढ़तियों को जुर्माना
2015 -- 9
2016 -- 12
2017 -- 7
2018 -- 17
2019 -- 14
2020 -- 2 किसानों ने डीसी को की शिकायत
मंडी में लाई जा रही फसल में से एक बोरी से दो से तीन किलो धान की फसल का आढ़तियों द्वारा किसानों को चूना लगाया जा रहा है। इस कारण कुछ दिन पहले विभिन्न संगठनों ने इकट्ठे होकर डीसी को आढ़तियों के खिलाफ शिकायत की थी। इसके बाद डीसी ने सभी एसडीएम व कृषि अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जो भी आढ़ती मंडियों में तोल में हेराफेरी करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस पर एसडीएम सकत्तर सिंह बल्ल ने औचक चेकिग करके भागोकावां से आढ़ती को काबू किया। सभी मंडियों में चेकिग होने की चर्चा
तोल में हेराफेरी करते अब तक दो आढ़ती पकड़े जाने के बाद जिले की सभी अनाज मंडियों की चेकिग होने की चर्चाएं बहुत बढ़ गई हैं। हालांकि पहले जीओजी टीम व कृषि अधिकारी ही मंडियों में रुटीन की चेकिग कर रहे थे। लेकिन अब एसडीएम की टीमों द्वारा सख्ती से चेकिग करने की बातें सामने आ रही हैं। जिला प्रशासन आढ़तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए टीमों का गठन कर रहा है। किसानों के जे फार्म दोबारा भरवाकर फसल की सही अदायगी की जाएगी : एसडीएम
एसडीएम सकत्तर सिंह बल्ल ने बताया कि किसानों की शिकायत पर उन्होंने भागोकावां की अनाज मंडी में आढ़तियों के तोल की चेकिग की। इस दौरान एक आढ़ती तोल व नमी की जांच में हेराफेरी करते हुए पाया गया। सख्ती से पूछने पर आढ़ती ने खुद कबूल किया कि उसने तोल व नमी में हेराफेरी की है। एसडीएम ने बताया कि आढ़ती के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी और किसानों के जे फार्म दोबारा भरवाकर उनकी फसल की सही बनती अदायगी की जाएगी।