यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आप के हलका इंचार्ज शमशेर सिंह ने राशन बांटने की शुरुआत की
आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज शमशेर सिंह ने विधानसभा हलका दीनानगर के गांव अवांखा व घुल्ला में पीएमजीकेवाई योजना के तहत लाभार्थियों को अनाज बांटने की शुरुआत की।

संवाद सहयोगी, दीनानगर : आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज शमशेर सिंह ने विधानसभा हलका दीनानगर के गांव अवांखा व घुल्ला में पीएमजीकेवाई योजना के तहत लाभार्थियों को अनाज बांटने की शुरुआत की। लोगों को संबोधित करते हुए शमशेर सिंह ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग को बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए वचनद्ध है।
पिछली कांग्रेस सरकार पर कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ देने के बजाय अपने चहेतों को योजनाओं का लाभ देकर न सिर्फ नियमों का उल्लंघन किया, बल्कि अनेकों जरूरतमंद लोगों के अधिकारों को छीना है। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा कुछ डिपो होल्डरों के खिलाफ कम अनाज देने और लाभार्थियों को कंप्यूटराइज्ड पर्चियां काटकर देने के बजाय हाथ से लिखित पर्चियां काटने की शिकायतें मिलने के बाद चेतावनी देत हुए कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। लाभार्थियों को पूरा और नियमों के अनुसार अनाज दिया जाएगा। गांव अवांखा में लाभार्थियों को राशन बांटने के दौरान कुछ परिवार ऐसे भी सामने आए हैं, जिन्होंने आप के हलका इंचार्ज के पास शिकायत की कि योग्य होने के बावजूद भी उन्हें अभी तक राशन न देकर पिछली सरकार ने उनके साथ पक्षपात किया है। कार्यक्रम में मौजूद गांव अवांखा से संबंधित आम आदमी पार्टी के वालंटियरों ने अपने हिस्से का राशन उक्त जरूरतमंद परिवारों को सहायता के रूप में देने की घोषणा की है। शमशेर सिंह ने भी उक्त परिवारों को आश्वासन दिलाया कि वे अगली बार राशन मिलने तक उनके नाम भी लाभार्थियों की सूचि में दर्ज करवा देंगे। इस मौके पर एएफएसओ हरजिदर सिंह चीमा, इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह, इंस्पेक्टर नरेश कुमार व वरिदर सिंह के अलावा आप नेता ठाकुर प्रदीप सिंह नीटू, ठाकुर राज सिंह अवांखा, राज कुमार अवांखा, राजू जोगर, अमन, प्रिस, मन्ना मटम, चंद्र सेखर आजाद और पूर्व सरपंच शाम लाल भी मौजूद थे।
