अश्विनी शर्मा से मिला शिष्टमंडल
भाजपा की ब्लॉक महिला विग इंचार्ज के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल भाजपा के नवनियुक्त प्रधान अश्विनी शर्मा से मिला। इस अवसर पर उन्होंने अश्विनी शर्मा की नियुक्ति के लिए उन्हें मुबारकबाद दी।
संवाद सहयोगी कादियां : भाजपा की ब्लॉक महिला विग इंचार्ज के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल भाजपा के नवनियुक्त प्रधान अश्विनी शर्मा से मिला। इस अवसर पर उन्होंने अश्विनी शर्मा की नियुक्ति के लिए उन्हें मुबारकबाद दी। कादियां की मौजूदा समस्याओं के बारे में भी अवगत करवाया। उन्होंने क्षेत्र की वर्षों से लंबित मांग कादियां ब्यास रेल लाईन जोड़ने के बारे बताया। उन्होंने कहा कि कादियां एक ऐतिहासिक कस्बा है, जोकि इंटरनेशनल स्तर पर जाना जाता है, लेकिन फिर भी यहां पर मूलभूत सुविधाएं प्राप्त नहीं हैं। उनकी मांगों को लेकर प्रधान अश्विनी शर्मा ने उन्हें आश्वासन दिलाया कि वह भविष्य में इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक कस्बे की सुलगते मुद्दों के बारे में चर्चा करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ महासचिव जसबीर कौर सहित अन्य भाजपाई भी मौजूद थे।