कोरोना को खत्म करने के लिए किया हवन
खत्री सभा गुरदासपुर ने पंजाब सरकार की ओर से खत्री अरोड़ा भलाई बोर्ड की स्थापना पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह का आभार जताया।
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : खत्री सभा गुरदासपुर ने पंजाब सरकार की ओर से खत्री अरोड़ा भलाई बोर्ड की स्थापना पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह का आभार जताया। इसे लेकर खत्री भवन में धन्यवाद समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जरूरतमंद 80 विधवाओं को महीनावार राशन सामग्री भेंट की गई। समारोह की अध्यक्षता रमन बहल चेयरमैन एसएसएस बोर्ड पंजाब ने की।
सोमवार को खत्री सभा द्वारा कोविड महामारी को खत्म करने के लिए हवन यज्ञ करके मंत्रों का उच्चारण भी किया गया। लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए देश व पूरे विश्व में शांति व कोरोना महामारी से निजात पाने के लिए विश्व कल्याण के लिए परमात्मा से अरदास की गई। वातावरण को शुद्ध करने के लिए 21 ई रिक्शा व तीन सैनिटाइजर मशीनों से शहर को सैनिटाइज किया गया। ई रिक्शाओं में वातवरण की शुद्धि के लिए हवन सामग्री लेकर गलियों, बाजारों में होते हुए शहर की परिक्रमा की गई। चेयरमैन रमन बहल ने कहा कि कोरोना महामारी अपना भयानक रूप धारण करती जा रही है। हमें पूरी दलेरी व हिम्मत से इसका मुकाबला करना है। वैक्सीन लगवानी है। अपने आप को वातावरण को साफ सुथरा रखना है। मास्क का इस्तेमाल पक्के तौर पर करना है। हाथों को सैनिटाइज करें और शारीरिक दूरी बनाकर रखें। इस मौके पर दर्शन कनोत्रा, कुंदन लाल त्रेहन, ललित मोहन गंडोत्रा, विनोद चौपड़ा, नीरज सल्होत्रा, अशोक पुरी, प्रीतम सिंह, रीटा मल्होत्रा, शिवाहनी मल्होत्रा, अरुण खोसला, जतिदर गंडोत्रा. सुदेश कुमारी, दविदर नंदा, रमेश हांडा, अश्वनी कोहली, अमिल भंडारी, संदीप, विजयप्रीत सिंह, सत्या बेदी, कौशल्या कुमारी आदि उपस्थित थे।