विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जल्द होंगे शिरोमणि कमेटी के चुनाव, कालका का ऐलान: धर्म युद्ध मोर्चे को मिलेगा पूरा सहयोग

Published: Sat, 17 Oct 2026 02:43 PM (IST)

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने धर्म युद्ध मोर्चा बटाला को समर्थन देने और केंद्र ...और पढ़ें

शिरोमणि कमेटी के लटके चुनावों को लेकर हलचल तेज।

शिरोमणि कमेटी के लटके चुनावों को लेकर हलचल तेज।

HighLights

  1. कालका ने धर्म युद्ध मोर्चा बटाला को दिया समर्थन

  2. केंद्र सरकार पर SGPC चुनाव के लिए दबाव बनाएंगे

  3. 18 अक्टूबर को बटाला समागम में शामिल होने की अपील

संवाद सहयोगी, किला लाल सिंह। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य कार्यालय में धर्म युद्ध मोर्चा बटला के कोऑर्डिनेटर भाई गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने मोर्चे का डटकर साथ देने और केंद्र सरकार पर दबाव बनाकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव जल्द करवाने का ऐलान किया।


गौरतलब है कि श्री आनंदपुर साहिब की धरती पर हुए बेहद घिनौने चावला कांड के कारण निराशा के दौर से गुजर रही सिख कौम का दर्द, धर्म युद्ध मोर्चा बटाला की टीम ने दो दिनों तक चली बैठकों के दौरान दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों के साथ साझा किया।

जल्द होंगे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव 

इसके साथ ही उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पिछले लंबे समय से लटके हुए चुनावों को कराने के लिए केंद्र सरकार के समक्ष जोरदार ढंग से बात रखने की अपील की, जिसे स्वीकार करते हुए अध्यक्ष कालका ने ये ऐलान किए।

लोगों से की मोर्चे में शामिल होने की अपील

कालका ने 18 अक्टूबर की शाम को बटाला के शहीद भाई सुक्खा सिंह मेहताब सिंह पार्क में हो रहे धर्म युद्ध मोर्चा चेतना समागम में संगतों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील भी की।

आने वाले समय में दिल्ली कमेटी के रागी जत्थे, ढाडी जत्थे, कथावाचक और प्रचारक साहिबान मोर्चे में हाजिरी भरेंगे और संगतों को जागरूक करेंगे।

मोर्चा कोऑर्डिनेटर भाई गुरप्रीत सिंह ने दो दिनों तक चली इन बैठकों को सार्थक और कौम की भलाई के लिए फायदेमंद बताते हुए अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों का विशेष रूप से धन्यवाद किया। इस मौके पर भाई गुरनाम सिंह खालसा बटाला और भाई कंवलजीत सिंह रंधावा बिजलीवाल विशेष तौर पर उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- पंजाब में चुनावी जमीन तैयार कर रहे सचिन पायलट, पीड़ित परिवारों से मिलकर टटोल रहे जनता की नब्ज