ट्रस्ट ने दिव्यांग को भेंट की व्हीलचेयर
जत्थेदार करतार सिंह पाहड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट ने गांव बेरियां में दिव्यांग को व्हीलचेयर भेंट की।
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Aug 2020 10:39 PM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2020 10:39 PM (IST)
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : जत्थेदार करतार सिंह पाहड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट ने गांव बेरियां बथवाले की दिव्यांग युवती को व्हीलचेयर भेंट की। प्रधान एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा ने कहा कि ट्रस्ट के वालंटियर सागर शर्मा व बलराज सिंह ने उन्हें बताया था कि गांव की एक युवती चलने-फिरने से असमर्थ है। घर की हालत ठीक न होने के चलते परिवार व्हीलचेयर खरीद नहीं सकता। उसके बाद उन्होंने सहायता का फैसला किया और घर जाकर व्हील चेयर दी। परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा भी दिलाया। पाहड़ा ने कहा कि ट्रस्ट जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा ही तत्पर रहती है। ट्रस्ट ने कई घर बनवाए व कई गरीब कन्याओं की शादी भी की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें