पैरोल पर आया, नहीं लौटा, घर से धरा
जेल से छह हफ्ते की पैरोल पर गया सजाएफ्ता कैदी नहीं लौटा तो थाना सदर की पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार किया। गांव गिल्लावली के रहने वाले एजेंट प्रेम मसीह पर विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी मारने का आरोप था।
जागरण संवाददाता, बटाला : जेल से छह हफ्ते की पैरोल पर गया सजाएफ्ता कैदी नहीं लौटा तो थाना सदर की पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार किया। गांव गिल्लावली के रहने वाले एजेंट प्रेम मसीह पर विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी मारने का आरोप था। आरोपित को जिला अदालत ने दो वर्ष की कैद सुनाई थी। जिस पर वह जिला गुरदासपुर की जेल में सजा काट रहा था। केस के जांच अधिकारी एएसआइ रजिद्र ने बताया कि 5 नवंबर को मसीह छह हफ्ते की पैरोल पर गया था। पैरोल की तारीख समाप्त होने के बाद जेल नहीं लौटा। उसे ढूंढने के लिए कई जगह छापेमारी की। कहीं से सुराग नहीं लगा। बीती रात को खास मुखबिर से पता चला कि दोषी अपने घर में है, तभी पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।