विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IGNOU Admission 2024: यूजी-पीजी एडमिशन के लिए IGNOU ने बढ़ाई तारीख, छात्र अब 14 तक कर सकेंगे अप्‍लाई

Published: Fri, 02 Aug 2024 05:01 PM (IST)

IGNOU Admission 2024 इग्नू में एडमिशन लेने के लिए IGNOU ने तारीख बढ़ा दी है। छात्र अब 14 अगस्‍त तक ...और पढ़ें

IGNOU Admission 2024: ऑनलाइन करना होगा आवेदन
IGNOU Admission 2024: ऑनलाइन करना होगा आवेदन

HighLights

  1. यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करें आवेदन
  2. ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भी करा सकते हैं अपडेट

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। IGNOU Admission 2024: इग्नू ने जुलाई 2024 सत्र के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन लर्निंग कार्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख फिर से बढ़ा दी है। अब इन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवार 14 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही इग्नू ने कहा कि अगर उम्मीदवारों को पोर्टल पर पंजीकरण करने में कठिनाई आती है, तो वे अपने क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क करके खाता रीसेट करने के अलावा ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर को भी अपडेट करा सकते हैं।

दो बार होता है प्रवेश

प्रवेश योग्यता के आधार परइंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा दूरस्थ शिक्षा मोड में कई पाठ्यक्रम पेश किए जाते हैं। उम्मीदवार प्रमाणपत्र से लेकर डॉक्टरेट तक अपनी पसंद के पाठ्यक्रम कर सकते हैं। गौरतलब है कि इग्नू के पाठ्यक्रमों में प्रवेश साल में दो बार यानी जनवरी और जुलाई में होता है। इग्नू, देश के सबसे बड़े मुक्त विश्वविद्यालयों में से एक है। यह दूरस्थ शिक्षा मोड में छात्रों को लगभग 228 इग्नू पाठ्यक्रम प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: हॉकी मैच देखने पेरिस जाना चाहते हैं CM मान, वीजा पर अटकी बात; अब तक नहीं मिली मंजूरी

इग्नू द्वारा प्रस्तावित पाठ्यक्रमों में प्रवेश मुख्यतः योग्यता के आधार पर किया जाता है। हालांकि, एमबीए और बीएड जैसे कुछ व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा भी आयोजित करता है। एमबीए प्रवेश के लिए इग्नू ओपन मैट परीक्षा आयोजित करता है।

ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

उम्मीदवारों को अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आवेदन लिंक पर क्लिक करें। पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें। अब यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें। इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें। अब ओडीएल-आनलाइन प्रोग्राम का फार्म भरें। इसके बाद डाक्यूमेंट्स अपलोड कर दें। फीस जमा करें और सबमिट कर दें। फार्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

यह भी पढ़ें: क्या जिम ने ली जान? बॉडी बनाने के लिए दिए थे टीके, कोर्ट में नौकरी करने वाले युवक की मौत के मामले में आया नया मोड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।